• Annadata Canteen Store Guideline (Hindi)
10 Sep 2026
  • Time: 12:50 PM

भारत कृषि प्रधान राष्ट्र है तथा देश की अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण रोजगार एवं सामाजिक स्थिरता का मूल आधार किसान हैं। देश की लगभग 55% से अधिक जनसंख्या प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों पर निर्भर है। किसान केवल खाद्यान्न उत्पादन करने वाला व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। देश के किसानों को वर्षों से कृषि सामग्री की उपलब्धता, उचित मूल्य, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, सरकारी योजनाओं तक पहुंच, डिजिटल सेवाओं की कमी, सब्सिडी में देरी तथा बिचौलिया व्यवस्था जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक संगठित वितरण प्रणाली का अभाव किसानों की आर्थिक प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है। इन्हीं समस्याओं के समाधान एवं किसानों को सम्मानजनक, आधुनिक, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु ई-अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड द्वारा आर्मी कैंटीन मॉडल के तर्ज पर “ई-अन्नदाता कैंटीन स्टोर योजना”प्रारंभ की गयी है। यह योजना भारत की प्रथम किसान आधारित कैंटीन प्रणाली है, जो आर्मी कैंटीन मॉडल, डिजिटल क्विक कॉमर्स मॉडल, वेयरहाउस प्रणाली, किसान सेवा केंद्र मॉडल एवं डीबीटी आधारित पारदर्शी सब्सिडी व्यवस्था का समन्वित स्वरूप है।इस योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि एवं घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री, कृषि यंत्र, खाद, बीज, पशुपालन सामग्री, सरकारी व गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ, डिजिटल सेवाएं एवं अन्य सुविधाएं उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध कराई जाती है । यह योजना भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नीति आयोग, उर्वरक मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, सहकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के संज्ञान में किसानों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की भावना के साथ संचालित की जा रही है।इस योजना का उद्देश्य केवल व्यापारिक गतिविधि संचालित करना नहीं बल्कि किसानों को सम्मान, सुविधा, पारदर्शिता एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।